शनिवार, 7 मार्च 2015

अकेली जरा का पर्व

नीम झरे दुअरा पर सूखी, चौकी पर है धूर। 
शमी गाछ की छाँह कँटीली, स्वामी घर से दूर॥
सोने के पिजड़े में सुगना, ना दाना ना ठोर। 
रामनाम की टेर लगी है, जाना है उस छोर॥
गइया सब को कौरा पहुँचे, चिरई सब को नीर। 
मनपूओं की बात अधूरी, ज्यों स्मृतियों की खीर॥
सूगर फ्री में बनी तस्मई, देवकुर पाकड़ घाट। 
गदबेरा अबीर में सुत की, मइया जोहे बाट॥
सन्नाटा है घर के आँगन, सिमटा सकल वितान। 
भीगी आँखों बुढ़िया देखे, बासी सब पकवान॥  

3 टिप्‍पणियां:

  1. Budhi aankhon ki niyati hi hai bhigi rahna. Agrarian society lakh darze achchi thi aaj ke digital yug se,kam se kam budhape main aankhon ka taara paas to rahta tha.bahut bhayavah hai aaz ka daur.
    ......Bau ka deewana.

    जवाब देंहटाएं
  2. सन्नाटा है घर के आँगन, सिमटा सकल वितान।
    भीगी आँखों बुढ़िया देखे, बासी सब पकवान॥ ...
    दिल को छूते हुए भाव ...

    जवाब देंहटाएं
  3. वृद्धों को भी साथ बुलाना, शाम-सवेरे आशीष पाना :)

    जवाब देंहटाएं

कृपया विषय से सम्बन्धित टिप्पणी करें और सभ्याचरण बनाये रखें। प्रचार के उद्देश्य से की गयी या व्यापार सम्बन्धित टिप्पणियाँ स्वत: स्पैम में चली जाती हैं, जिनका उद्धार सम्भव नहीं। अग्रिम धन्यवाद।