इण्डीब्लॉगर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इण्डीब्लॉगर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 14 जून 2010

इंडीब्लॉगर पर प्रतियोगिता में भाग लें और मुझे वोट दें

इंडी ब्लॉगर http://www.indiblogger.in/ पर आज कल

Jiyo Life Moments Blogger Contest

चल रहा है। सभी भाषाओं के लिए खुला है। आप अपने ब्लॉग की पोस्टों को वहाँ प्रतियोगिता के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। लेख/कविता विषय से जुड़ा होना चाहिए। 
अबकी यह प्रतियोगिता किसी हिन्दी ब्लॉग को ही जीतनी चाहिए आखिर शीर्षक में पहला शब्द ही हिन्दी से है : 'जियो'-  भले रोमन में लिखा है।
 हिन्दी के बिना अब लोगों का काम नहीं चलने वाला ! 
माबदौलत ने 4 लेख/कविताएँ रजिस्टर की हैं। लेकिन राग यमन को सुनते हुए   अब तक हिन्दी ब्लॉगों में टॉप पर है। सो इसे ही वोट देकर आगे बढ़ाइए या अपनी ब्लॉग पोस्टों को रजिस्टर कर स्वयम् प्रतियोगिता में कूद जाइए लेकिन मुझे वोट देना न भूलिएगा। एक बात और आप अपनी पोस्ट को वोट नहीं दे सकते :) 
बाकी तीन लेख/कविताएँ हैं:
रात साढ़े तीन बजे
शुभा मुद्गल और आबिदा परवीन को सुनते हुए
और मेरी व्यक्तिगत पसन्द 
टुकड़ा टुकड़ा दुपहर  
[ पोस्ट  शीर्षक पर क्लिक करने से आप इंडीब्लॉगर के सम्बन्धित पृष्ठ पर पहुँच जाएँगे, जहाँ रजिस्टर करने के बाद आप अपना मत दे सकते हैं। मेरा निवेदन है कि चारो पर अपना मत दें।]
तो मैदान में आइए और हिन्दी की शक्ति दिखाइए। 
ब्लॉगवाणी के पसन्दी नापसन्दी वीरों! औकात दिखाने का समय आ गया है। मत चूको चौहान ! 
प्रविष्टि की अंतिम तिथि है 8 जुलाई और प्रतियोगिता 10 जुलाई तक चलेगी।