फुटबाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फुटबाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 जुलाई 2010

बन्द बन्द, कमर पर लात, फुटबाल के बहाने... फाइनल कब होगा ?

हम फुटबाल के सेमीफाइनल देखत देखत सोय गएन।

सपना देखे कि एक तरफ कंग्रेसी और दूजी ओर लाल गेरुआ सब एकै साथ आपस में फुटबाल खेल रहैन । थोड़ा अउर ध्यान से देखै तो फुटबाल की ज़गह अपने लखनलाल का कॉमन मैन (स्टुपिड) दे दना दन लात खाए जा रहा था। रेफरिया 'बन्द बन्द' चिल्लाय रहा था। सीटी बजी तो नींद खुली देखा भोर हो रही थी। मलिकायन भी मेरे चौंक उठने से जग गई थीं - मैंने उन्हें बताया भोर के सपना सच होत है।
कहा कमर पर ऑयोडेक्स लगाय दो, बड़ी पिराय रही है। लात तो हर जगह पड़ी है लेकिन कमर पर कमीनों का जोर अधिक था।
जाने कितनी दफा और लात खानी है! जाने फाइनल कब होगा ? 

सोमवार, 7 जून 2010

वास्तविक अंतरराष्ट्रीय खेल का महाकुम्भ

11 जून से सॉकर या फुटबाल के महाकुम्भ का दक्षिण अफ्रीका में प्रारम्भ हो रहा है। 
मुझे क्रिकेट एकदम पसन्द नहीं है जब कि इस खेल के लिए एक तरह की जुनूनियत रखता हूँ। हर चौथे साल की बेसब्री से प्रतीक्षा रहती है। ... आ रहे हैं वे दिन ... 
जाने क्यों मुझे लगता है कि अपने देश में अगर क्रिकेट के बजाय फुटबाल के लिए उतनी ही जुनूनियत रहती तो निस्सन्देह सूरते हालात बेहतर होते... 
खैर, छोड़िए यह सब । बस आनन्द लेने की तैयारी कीजिए।  पूरी समय सारिणी ऐसे डाउनलोड की जा सकती है: