प्रस्तावना:
पिछ्ली पोस्ट में मैंने एक फोटो लगा कर उसके किसी ब्लॉगर का फोटो होने की सम्भावना के बाबत पूछा था। अभी पर्याप्त उत्तर आ गये हैं (इससे अधिक मेरे ब्लॉग पर आते भी नहीं :)। अब खुलासा करते हैं।
अपनी गम्भीर छवि (;) हा,हा,हा!) के विपरीत मैं चेहराकिताब (facebook अनुवाद साभार - योगेन्द्र सिंह शेखावत) पर मित्रों को यूँ ही कोंचा करता हूँ। मित्र लोग भी खूब आनन्द लेते हैं। एक नमूना देखिये:
उसी दिन नीरज बसलियाल (उत्तम श्रेणी के बिलागर हैं, काँव काँव करते हैं लेकिन कम। अधिकतर कबाड़ते रहते हैं) का स्टेटस दिखा और मुझे उसमें कबीर टाइप उलटबाँसी दिखी सो 'कोंच दिया' अपनी इस्टाइल में। उनका उत्तर देखने के लिये नीचे ताकिये:
(प्रस्तावना समाप्त)
मैंने पोस्ट लगा कर आप सबसे पूछ ही लिया। 10 मिनट के अन्दर ही सतीश सक्सेना जी का सटीक गेसनुमा उत्तर आ गया:
सतीश सक्सेना ने कहा…
सिगार के साथ अनुराग शर्मा ??? .....
रविवार, १ मई २०११ ७:५९:०० अपराह्न IST
कुल मिला कर चार सही उत्तर आये:
निशांत मिश्र - Nishant Mishra ने कहा…
अनुराग शर्मा
रविवार, १ मई २०११ ९:४६:०० अपराह्न IST
अमरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा…
फोटू स्मार्ट क् है:)
रंजना ने कहा…
इन चारो में से एक ने मौसम को देखते हुये पुरस्कारों की माँग कर दी जिसे मैंने 'प्रायोजकों की दिल्ली प्रकरण के बाद नाराज़गी' कारण बताते हुये चलता किया लेकिन सम्मान तो बाँटे ही जा सकते हैं। तो प्रस्तुत है ब्लॉगर समारोग समारोह (ताड़िनी शास्त्र के अनुसार सम्मान+रोग = समारोग):
_____________________ 1. निगाह-ए-अव्वल सम्मान - सतीश सक्सेना 2. निगाह-ए-मुकम्मल सम्मान - निशांत मिश्र, अमरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, रंजना सिंह 3. निगाह-ए-बेखुदी सम्मान - अनुराग शर्मा (उनकी टिप्पणियाँ देखें:
Smart Indian - स्मार्ट इंडियन ने कहा…
पहचान तो इस पर तय करेगी कि असली ब्लॉगर का क्या कुछ बचा है चित्र सम्पादन के बाद।
रविवार, १ मई २०११ ८:१७:०० अपराह्न IST
Smart Indian - स्मार्ट इंडियन ने कहा…
... सिगार से तो कोई कास्ट्रो/क्रांति प्रेमी लग रहे हैं।
रविवार, १ मई २०११ ८:१८:०० अपराह्न IST
)
________________________________________________
4. निगाह-ए-खुशी सम्मान - दीपक बाबा (टिप्पणी - :)
पिछ्ली पोस्ट में मैंने एक फोटो लगा कर उसके किसी ब्लॉगर का फोटो होने की सम्भावना के बाबत पूछा था। अभी पर्याप्त उत्तर आ गये हैं (इससे अधिक मेरे ब्लॉग पर आते भी नहीं :)। अब खुलासा करते हैं।
अपनी गम्भीर छवि (;) हा,हा,हा!) के विपरीत मैं चेहराकिताब (facebook अनुवाद साभार - योगेन्द्र सिंह शेखावत) पर मित्रों को यूँ ही कोंचा करता हूँ। मित्र लोग भी खूब आनन्द लेते हैं। एक नमूना देखिये:
उसी दिन नीरज बसलियाल (उत्तम श्रेणी के बिलागर हैं, काँव काँव करते हैं लेकिन कम। अधिकतर कबाड़ते रहते हैं) का स्टेटस दिखा और मुझे उसमें कबीर टाइप उलटबाँसी दिखी सो 'कोंच दिया' अपनी इस्टाइल में। उनका उत्तर देखने के लिये नीचे ताकिये:
उनके दिये लिंक पर गया तो दंग रह गया। वहाँ जो फोटो था वह हिन्दी ब्लॉग जगत के एक जाज्वल्यमान(कृपया अर्थ के लिये शब्दकोष देखें। न मिले तो शब्द सम्मिलित करने की सलाह इस ब्लॉग का सन्दर्भ देते हुये प्रकाशक को भेज दें) नक्षत्र के जैसा दिखता था। मैं अपनी इस नज़र पर बहुत प्रसन्न हुआ। मैंने तुरंत नीरज जी से बात बताई तो उन्हों ने दाँत दिखाने वाला चिह्न चैट पर लगा दिया। मैंने कहा कि इसे ब्लॉग पर लगा कर तपास करता हूँ। इस पर उन्हों ने वादा किया कि वह हस्तक्षेप नहीं मतलब कि टिप्पणी नहीं करेंगे।
असल में मैं उन टाइप के लोगों के साथ हीनभावना का शिकार हो जाता हूँ जो टटका पैदा हुये बच्चे के भी नाक, नयन नक्श देख पापा, पापी, नाना, नानी, बाबा, बाबी वगैरह के अंगों से साम्यता दिखाने लगते हैं जब कि मुझे कुछ बुझाता ही नहीं :(
वयस्क व्यक्ति का ही सही दूसरी बार (पहली बार वाला फिर कभी बताऊँगा ;)) मैंने चेहरे की साम्यता को साफ पहचाना था इसलिये हीनभावना से मुक्त होकर पोस्ट करने को खासा उत्साहित था।(प्रस्तावना समाप्त)
मैंने पोस्ट लगा कर आप सबसे पूछ ही लिया। 10 मिनट के अन्दर ही सतीश सक्सेना जी का सटीक गेसनुमा उत्तर आ गया:
सतीश सक्सेना ने कहा…
सिगार के साथ अनुराग शर्मा ??? .....
रविवार, १ मई २०११ ७:५९:०० अपराह्न IST
कुल मिला कर चार सही उत्तर आये:
निशांत मिश्र - Nishant Mishra ने कहा…
अनुराग शर्मा
रविवार, १ मई २०११ ९:४६:०० अपराह्न IST
फोटू स्मार्ट क् है:)
अनुराग शर्मा (स्मार्ट इंडियन)...???
_____________________
Smart Indian - स्मार्ट इंडियन ने कहा…
पहचान तो इस पर तय करेगी कि असली ब्लॉगर का क्या कुछ बचा है चित्र सम्पादन के बाद।
रविवार, १ मई २०११ ८:१७:०० अपराह्न IST
Smart Indian - स्मार्ट इंडियन ने कहा…
... सिगार से तो कोई कास्ट्रो/क्रांति प्रेमी लग रहे हैं।
रविवार, १ मई २०११ ८:१८:०० अपराह्न IST
________________________________________________
4. निगाह-ए-खुशी सम्मान - दीपक बाबा (टिप्पणी - :)
5. शब्द कंजूसी सम्मान - प्रवीण पाण्डेय (इनकी टिप्पणियों में शब्दों की किफायत उल्लेखनीय होती है। पिछ्ली पोस्ट पर भी है। अब तक इनके द्वारा यहाँ की गई 106 टिप्पणियों में कुल शब्दों की संख्या प्राचीन काल में मेरे द्वारा की गई किसी एक टिप्पणी की शब्द संख्या से कम होगी।)
6. साईं सम्मान - विचार शून्य (जिस तरह से साईं लोग शून्य से वस्तुयें उत्पन्न कर देते हैं वैसे ही यह सज्जन विचार उत्पन्न करते हैं। पुरस्कार सम्भावना खारिज करने के बाद सम्मान आइडिया इन्हीं की टिप्पणी से आया। पिछली पोस्ट पर इनकी टिप्पणी देख सकते हैं। कितना कंट्रास्ट है दो पांडेयों में!) 7. परम ज्ञानी सम्मान - राज भाटिया (इन्हों ने फोटो में वास्तव में जो व्यक्ति है, उसके बारे में पर्याप्त संकेत दे दिये। Groucho Marx) 8. निगाह-ए-बौराना सम्मान -
नीरज जाट, Pradeep, अरविन्द मिश्र, मनोज कुमार, किशोर चौधरी 9. सक्रिय नवोदित टिप्पणीकार ब्लॉगर सम्मान - आशुतोष 10. बजरलंठ सम्मान - स्वयं जिन ब्लॉगरान को पहले सम्मान मिल चुके हों वे रोग की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये पुराने सम्मान वापस कर दें। जिन्हें पहली बार कोई सम्मान मिल रहा हो वे मुझे दुआयें दें कि मैं ऐसे ही ब्लॉगरी में सन्नद्ध रहूँ और सम्मान उइ! रोग बाँटता रहूँ।
(इति सम्मान समारोग) सभी नेताओं, पत्रकारों और ब्लॉगरों से क्षमाप्रार्थना के साथ साम्यता दर्शाने वाला चित्र प्रस्तुत है।
इस पोस्ट से स्मार्ट इंडियन या नीरज बसलियाल का कुछ लेना देना नहीं है। किसी भी गलतफहमी के लिये दोनों स्वयं जिम्मेदार होंगे।
नीरज जाट, Pradeep, अरविन्द मिश्र, मनोज कुमार, किशोर चौधरी
(इति सम्मान समारोग)
इस पोस्ट से स्मार्ट इंडियन या नीरज बसलियाल का कुछ लेना देना नहीं है। किसी भी गलतफहमी के लिये दोनों स्वयं जिम्मेदार होंगे।